जीवन में कुछ बातें ऐसी होतीं हैं जिनको भूल पाना किसी भी रूप में सम्भव नहीं हो पाता है। इसी तरह से आपके साथ पहली बार घटित हुआ कुछ अच्छा कुछ बुरा भी ऐसा होता है जिसे हम चाह कर भी भुला नहीं पाते।
इन बीते दिनों, बीत लम्हों के साथ हम अपने जीवन को आगे बढ़ाते रहते हैं। ऐसी ही खट्टी मीठी बातों को आपस में बाँटने, गुदगुदाने, हँसाने, बीते दिनों की याद में मीठे आँसू नयनों से छलकाने को हम आप सबके सहयोग से यहाँ आ गये हैं।
पहला एहसास इसी बात का द्योतक है कि आप अपनी बातों के साथ अकेले नहीं हमें भी लेकर चलना चाहते हैं। तो आप जुड़िये हमारे साथ और बाँटिये वा पल जो आपके हैं पर अब आपके साथ हमारे भी होना चाहते हैं। 
इसके दो तरीके हैं। आप इस ब्लाग के सदस्य बन कर सीधे तौर पर अपनी बातें हमसे कहें या फिर हमें मेल कर दें, हम आपकी बातों को समय समय पर पोस्ट करते रहेंगे।
सदस्य बनने के लिए आप बस हमें निम्न ई मेल पतों पर किसी एक पर या दोनों पर मेल कर दें और अपना नाम, पता, फोन, ब्लाग, मेल आदि भेज दें। हम तुरन्त आपको आपका आमंत्रण लिंक भेज देंगे।
आइये हमें भी अपनी यादों के साथ जोड़िये और अपने पहले एहसास से हम सभी को भी सराबोर करें।
सहयोग की आकांक्षा सहित
डा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर
e-mail - shabdkar@gmail.com
e-mail - dr.kumarendra@gmail.com
आप सबसे इस ब्लाग पर रचनाओं के प्रकाशन के सम्बन्ध में मात्र इतना निवेदन करना है कि रचनायें ब्लाग की प्रकृति के अनुरूप हों तो ब्लाग की सार्थकता साबित होगी।
------------------------------------------------
ब्लाग पर कविता, कहानी, गजल आदि को प्रकाशित न करें। जो साथी इसके सदस्य नहीं हैं वे प्रकाशन हेतु कविता, कहानी, गजल आदि रचनाओं को कृपया न भेजें, इन्हें इस ब्लाग पर प्रकाशित कर पाना सम्भव नहीं हो सकेगा।
------------------------------------------------
ब्लाग पर कविता, कहानी, गजल आदि को प्रकाशित न करें। जो साथी इसके सदस्य नहीं हैं वे प्रकाशन हेतु कविता, कहानी, गजल आदि रचनाओं को कृपया न भेजें, इन्हें इस ब्लाग पर प्रकाशित कर पाना सम्भव नहीं हो सकेगा।
कृपया सहयोग करें
सभी साथियों से अनुरोध है कि अपनी रचनायें ब्लाग की प्रकृति के अनुसार ही पोस्ट करें। ऐसा न हो पाने की स्थिति में प्रकाशित पोस्ट को निकाला भी जा सकता है।
आमंत्रण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
आमंत्रण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मंगलवार, 1 सितंबर 2009
पहला एहसास - आमंत्रण ब्लॉग से जुड़ने का
प्रस्तुतकर्ता राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर पर 1:51 pm 14 टिप्पणियाँ
लेबल:
आमंत्रण
सदस्यता लें
संदेश (Atom)